खजराना पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 110 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आरोपी पकड़ा

0
IMG-20260710-WA0082

Pritesh Jain। इंदौर की खजराना पुलिस द्वारा मंदसौर का किसान ड्रग तस्कर से 11 लाख रूपये कीमत की 110 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।

इंदौर की खजराना पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वाघेला गार्डन के पास बायपास पर 01 संदिग्ध व्यक्ति दिखा, जो पुलिस टीम को देखकर घबराकर भागने का प्रयास करने लगा, टीम द्वारा आरोपी की घेराबंदी कर पकड़ कर तलाशी लेने पर आरोपी के पास से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर होना पाया गया ।

आरोपी का नाम,पता पूछने पर अपना नाम रामकिशन उर्फ रामनिवास गिरी सुवासरा जिला मंदसौर होना पाया गया । पकड़ा गया आरोपी किसान है जिससे 11 लाख रूपये कीमत की 110 ग्राम ब्राउन शुगर पुलिस द्वारा जब्त की गई है पकड़ा गया आरोपी नशे का आदि है और जल्दी अमीर बनने की नियत से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर को तस्करी करने लग गया था बहरहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही की ब्राउन शुगर इंदौर में किसे देना आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *