5 लाख कीमत की MD ड्रग के साथ तस्कर पकड़ाया, इंदौर क्राइम ब्रांच ने पकड़ा आरोपी
क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला तस्कर “MD” ड्रग्स के साथ गिरफ्तार ।
आरोपी के कब्जे से लगभग 52.34 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD” (अंतराष्ट्रीय कीमत 5,23,400/-) जप्त ।
आरोपी ने पूछताछ में सस्ते दामों पर अवैध मादक पदार्थ खरीदकर, इंदौर शहर में नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर बेच अवैध लाभ अर्जित करना किया स्वीकार ।
आरोपी पर पूर्व में भी पंजीबद्ध है इंदौर शहर में 01 अपराध ।

इंदौर । नशे और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ इंदौर पुलिस की लगातार चल रही मुहिम के चलते आज फिर एक आरोपी MD ड्रग के साथ पकड़ाया । स्कीम नंबर 140 के पास एक्टिवा पर संदिग्ध युवक क्राइम ब्रांच को देख भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा तो वो घबरा गया । तलाशी के दौरान उक्त युवक रियाज उर्फ सोनू से करीब 52 ग्राम MD ड्रग बरामद हुआ । जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमत करीब 5 लाख 30 हजार के आसपास आंकी गई है । खजराना निवासी रियाज ड्राइवरी का काम करता है वहीं नशे की लत और पैसा कमाने के लालच में ड्रग्स के अवैध कारोबार से जुड़ गया । क्राइम ब्रांच ने NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है । आरोपी के ड्रग नेटवर्क के बारे में आरोपी से पूछताछ जारी है ।
